अर्थ : बुरी दशा में जाने से रोकना।
उदाहरण :
बहू यह कंगन हमारे पुरखों की निशानी है अब इसे तुम सँभालो।
पर्यायवाची : सँभालना, सम्भालना, सम्हालना, सुरक्षित रखना
अर्थ : किसी व्यक्ति या वस्तु आदि का ध्यान रखना।
उदाहरण :
मेरी बहू अब नौकरी छोड़कर बच्चों तथा घर को सँभालती है।
पर्यायवाची : अवरेवना, देख-भाल करना, देख-रेख करना, देखना, देखना-भालना, देखभाल करना, देखरेख करना, सँभालना, सम्भालना, सम्हालना, साज सँभाल करना
अर्थ : बीच में आकर या पड़कर किसी बिगड़ती हुई स्थिति को और अधिक बिगड़ने से रोकना।
उदाहरण :
उन्होंने बात सँभाली वरना पता नहीं क्या होता।
समय पर वर्षा ने आकर थाम लिया नहीं तो अभी अनाज और महँगा हो जाता।
पर्यायवाची : थाम लेना, थामना, सँभाल लेना, सँभालना, संभाल लेना, सम्भाल लेना, सम्भालना, सम्हाल लेना, सम्हालना